एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 10,310 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 10,310 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,96,579 हो गई है। प्रदेश में यह पहला मौका है जब एक दिन कोरोना वायरस संक्रमण के दस हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 10,310 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

रायपुर, सात अप्रैल छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 10,310 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,96,579 हो गई है। प्रदेश में यह पहला मौका है जब एक दिन कोरोना वायरस संक्रमण के दस हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

राज्य में बुधवार को 65 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गयी । वहीं 2544 लोगों ने होम आइसोलेशन पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 53 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज संक्रमण के 10,310 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 3302, दुर्ग से 1664, राजनांदगांव से 873, बालोद से 316, बेमेतरा से 308, कबीरधाम से 250, धमतरी से 219, बलौदाबाजार से 427, महासमुंद से 407, गरियाबंद से 155, बिलासपुर से 600, रायगढ़ से 153, कोरबा से 269, जांजगीर चांपा से 171, मुंगेली से 117, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 52, सरगुजा से 240, कोरिया से 117, सूरजपुर से 140, बलरामपुर से 87, जशपुर से 167, बस्तर से 68, कोंडागांव से 12, दंतेवाड़ा से 14, सुकमा से 16, कांकेर से 139, नारायणपुर से 19, बीजापुर से छह और अन्य राज्य से एक मामला है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,96,579 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और 3,33,227 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 58,883 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 4469 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 79,729 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 1028 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2021 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).