देश की खबरें | दीपावली के बाद आयोजित करें एनईईटी और जेईई जैसी प्रवेश परीक्षाएं: स्वामी का प्रधानमंत्री से आग्रह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि कोविड-19 के मद्देनजर एनईईटी और जेईई जैसी परीक्षाएं दीपावली के बाद आयोजित करायी जाएं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अगस्त भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि कोविड-19 के मद्देनजर एनईईटी और जेईई जैसी परीक्षाएं दीपावली के बाद आयोजित करायी जाएं।

एक ट्वीट में स्वामी ने कहा कि उन्होंने शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से बात की है और इस विषय पर प्रधानमंत्री को आग्रहपूर्ण पत्र लिखा है।

यह भी पढ़े | Chandigarh: बंदर रखने के आरोप में टैटू आर्टिस्ट गिरफ्तार.

स्वामी ने मोदी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ युवाओं में व्यापक तौर पर निराशा है क्योंकि यह परीक्षा उनके लिए आर या पार की लड़ाई है तथा इसके लिए उन्हें पूरी तरह से तैयार होना होगा।’’

उन्होंने पत्र में यह भी लिखा कि महामारी के बीच इन परीक्षाओं के आयोजन के लिए जरूरी ढांचा देश में नहीं है।

यह भी पढ़े | Actress Sonakshi Sinha: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के सोशल मीडिया अकाउंट अभद्र कमेंट करने वाला शख्स गिरफ्तार.

जेईई (मुख्य) परीक्षा एक से छह सितंबर के बीच और जेईई (एडवांस) 27 सितंबर को आयोजित होनी है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) 13 सितंबर को आयोजित होगी।

सोमवार को उच्चतम न्यायालय ने जेईई (मुख्य) अप्रैल और एनईईटी-अंतर स्नातक परीक्षाओं को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर स्थगित करने की अपील वाली याचिका को खारिज कर दिया था।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला सरकार के लिए बाध्यकारी नहीं है। उन्होंने इस ओर संकेत दिया कि उनके विचार से परीक्षाओं के आयोजन से ‘आत्महत्याएं' हो सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\