देश की खबरें | द्रमुक सांसद आर एस भारती को सशर्त जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर की एक अदालत ने द्रमुक के आयोजन सचिव और राज्यसभा सदस्य आर एस भारती को एससी-एसटी मामले में समर्पण करने के बाद उन्हें सशर्त जमानत दे दी ।

जियो

चेन्नई, एक जून शहर की एक अदालत ने द्रमुक के आयोजन सचिव और राज्यसभा सदस्य आर एस भारती को एससी-एसटी मामले में समर्पण करने के बाद उन्हें सशर्त जमानत दे दी ।

अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ कथित अशोभनीय टिप्पणी के लिए भारती को 23 मई को गिरफ्तार किया गया था ।

यह भी पढ़े | बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने तैयार की चुनावी रणनीति, 9 जून को अमित शाह फूकेंगे चुनावी बिगुल.

एक सत्र न्यायाधीश ने उन्हें पांच जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया लेकिन कोविड-19 के खतरे को देखते हुए एक जून तक उन्हें अंतरिम जमानत दे दी ।

बाद में उन्हें संबंधित अदालत के सामने समर्पण करने और एक जून को जमानत की अर्जी देने को कहा गया ।

यह भी पढ़े | बिहार : अमित शाह 9 जून को वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रथम अतिरिक्त न्यायाधीश एम एन सैंथिलकुमार ने सोमवार को जमानत प्रदान करते हुए भारती को जांच में सहयोग करने और जरूरत पड़ने पर जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा ।

बहरहाल, अपराध शाखा ने सत्र अदालत द्वारा दी गयी जमानत को रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय का रूख किया।

उच्च न्यायालय ने 30 मई को अपराध शाखा की याचिका को खारिज कर दिया और जमानत को रद्द करने से इनकार किया।

अदालत के निर्देश के मुताबिक भारती को संबंधित अदालत में समर्पण करना था और जमानत के लिए नयी अर्जी देनी थी ।

इसे मंजूर करते हुए अदालत ने गिरफ्तारी की स्थिति में अपराध शाखा को भारती को छोड़ने का निर्देश दिया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान