देश की खबरें | जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का पूर्ण सफाया हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की धरती से आतंकवाद का पूर्ण सफाया उनके प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जम्मू, 16 जून जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की धरती से आतंकवाद का पूर्ण सफाया उनके प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उधमपुर स्थित शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में 49 पुलिस उपाधीक्षकों और 1,112 उप-निरीक्षक परिवीक्षाधीनों की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को शांति, विकास और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव तरीके से समाज की रक्षा करनी चाहिए।
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर की धरती से आतंकवाद का पूरी तरह सफाया करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। जम्मू कश्मीर पुलिस के हमारे वीर योद्धाओं को बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए तथा खुफिया जानकारी, सामुदायिक सहभागिता, प्रौद्योगिकी और अंतर-एजेंसी सहयोग की शक्ति का उपयोग करना चाहिए।’’
सिन्हा ने कहा कि उन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस के बहादुर कर्मियों और अधिकारियों पर गर्व है।
उन्होंने कहा, ‘‘पूरा देश हमारे पुलिस बल को पेशेवर क्षमता, विभिन्न मोर्चों पर सुरक्षा चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटने और आतंकवाद से निर्ममता से निपटने के लिये प्रशंसा और सम्मान की दृष्टि से देखता है।’’
उपराज्यपाल ने कहा कि भारत के प्राचीन मूल्य सत्य, न्याय, नैतिकता, कानून और सुशासन पर केंद्रित हैं तथा इन मूल्यों की रक्षा करना तथा समाज में उन्हें पोषित करना पुलिस की जिम्मेदारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2025 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

