जरुरी जानकारी | प्रतिस्पर्धा आयोग ने व्ह्ट्सऐप के खिलाफ अनुचित व्यवहार की शिकायत को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने संदेश मंच उपलब्ध कराने वाली प्रमुख ऐप व्हट्सऐप के खिलाफ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार को लेकर दायर शिकायत को खारिज कर दिया। यह शिकायत व्हट्सऐप के डिजिटल भुगतान बाजार को लेकर दायर की गई थी।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने संदेश मंच उपलब्ध कराने वाली प्रमुख ऐप व्हट्सऐप के खिलाफ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार को लेकर दायर शिकायत को खारिज कर दिया। यह शिकायत व्हट्सऐप के डिजिटल भुगतान बाजार को लेकर दायर की गई थी।

शिकायत में कहा गया था कि फसेबुक के स्वामित्व वाली व्हट्सऐप स्मार्टफोन से इंटरनेट आधारित मैसेजिंग ऐप के जरिये बाजार में अपने एकाधिकार का दुरूपयोग कर रही है। इसके जरिये कंपनी -यूपीआई समर्थित डिजिटल भुगतान ऐपलीकेशन - बाजार में अपना एकाधिकार स्थापित कर रही है।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

प्रतिस्पर्धा आयोग ने अपने 41 पृष्ट के आदेश में कहा है कि प्रतिस्पर्धा कानून की धारा चार का उल्लंघन नहीं किया गया है। कानून की यह धारा एकाधिकार के दुरुपयोग से जुड़ी है।

प्रापत शिकायत की जांच करने के लिये प्रतिस्पर्धा क्षेत्र के नियामक ने दो बाजारों की स्थिति पर गौर किया --भारत में स्मार्टफान के जरिये ओवर दि टॉप (ओटीटी) मैसेजिंग ऐप का बाजार और दूसरा भारत में यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) समर्थित डिजिटल भुगतान ऐप का बाजार।

यह भी पढ़े | TMC MLA Samaresh Das dies: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास की कोरोना संक्रमण से मौत.

नियामक का कहना है कि शिकायतकर्ता का कहना है कि व्हट्सऐप अपस्ट्रीम बाजार में मौजूदा कारोबारियों के ऊपर अपने एकाधिकार का फायदा उठायेगा। उसका यह भी कहना है कि मौजूदा कारोबारियों ने यूपीआई समर्थित डिजिटल भुगतान ऐप बाजार में अपने आप को स्थापित करने के लिये काफी संसाधन लगाये हैं जबकि व्हट्सऐप को बिना किसी प्रयास के ही अपने प्लेटफार्म पर उपयोगकर्ता मिल जायेंगे।

प्रतिस्पर्धा आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि शिकायतकर्ता की शंकायें ज्यादा महत्व नहीं रखती हैं। यूपीआई बाजार में कई जानी मानी कंपनियां काम कर रही है और एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रही है। ऐसी स्थिति में यह अविश्वसनीय लगता है कि व्हट्सऐप पे बिना किसी प्रयास के ही बड़े बाजार हिस्से पर काबिज हो जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\