एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | सोशल मीडिया मंचों पर पहुंच बढ़ाने के लिए ट्रम्प और बाइडेन के बीच मुकाबला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इसी प्रकार, बाइडेन की तुलना में ट्रम्प की अन्य सोशल मीडिया मंचों पर पहुंच और फोलोवर की संख्या बहुत अधिक है। ऐसे में बाइडेन ने सोशल मीडिया पर अपनी पहुंच बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

विदेश की खबरें | सोशल मीडिया मंचों पर पहुंच बढ़ाने के लिए ट्रम्प और बाइडेन के बीच मुकाबला

इसी प्रकार, बाइडेन की तुलना में ट्रम्प की अन्य सोशल मीडिया मंचों पर पहुंच और फोलोवर की संख्या बहुत अधिक है। ऐसे में बाइडेन ने सोशल मीडिया पर अपनी पहुंच बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

ट्विटर पर ट्रम्प के आठ करोड़ 24 लाख और बाइडेन के 64 लाख फोलोवर हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने मीम बनाने वाले और राजनीतिक रूप से प्रभावित करने वाले लोगों की डिजिटल ‘‘सेना’’ तैयार करने में वर्षों लगाए हैं। ये लोग ट्रम्प चुनाव प्रचार मुहिम के संदेशों को रोजाना सैकड़ों बार रिट्वीट करते हैं। गूगल और यूट्यूब पर ट्रम्प बाइडेन की तुलना में तिगुना धन खर्च कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: पंजाब में 105 साल के वृद्ध ने कोरोना महामारी को दी मात, अब तक 4 हजार 551 संक्रमितों की हुई मौत.

बाइडेन और उनके सहयोगी अपना सोशल मीडिया बल तैयार करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

जून में पहली बार ऐसा हुआ, जब बाइडेन ने फेसबुक पर विज्ञापन के लिए ट्रम्प की तुलना में अधिक राशि खर्च की। उनकी चुनाव प्रचार मुहिम ऑनलाइन चंदा एकत्र करने के लिए इंटाग्राम समर्थकों को भर्ती कर रही है।

यह भी पढ़े | अमेरिका: अलबामा के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी में 1 की मौत, 4 घायल.

बाइडेन की एक योजना के तहत टिकटॉक के सैंकड़ों किशोरों ने ट्रम्प की हालिया ओकलाहोमा प्रचार रैली के लिए टिकट बुक किए और रैली शुरू होने से पहले लोगों की संख्या कृत्रिम रूप से बढ़ाई, जिसके कारण ट्रम्प की रैली में उम्मीद के मुताबिक लोग एकत्र नहीं हुए।

बाइडेन की तमाम कोशिशों के बावजूद वे अब भी ट्रम्प से पीछे है्ं।

डिजिटल कंपनी ‘एक्रोनिम’ की संस्थापक तारा मैक्गोवान ने कहा, ‘‘बाइडेन और ट्रम्प के बीच इस समय विभिन्न चुनौतियां हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ट्रम्प को अपने आधार को बचाने की आवश्यकता है और बाइडेन को नए मतदाताओं और संभावित समर्थकों के बीच पैठ बनानी है।’’

हालांकि ट्विटर, स्नैपचैट, रेडिट और फेसबुक समेत कई सोशल मीडिया मंचों ने घृणा पैदा करने वाले भाषणों और भ्रामक जानकारी देने वाले संदेशों के खिलाफ कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, जिसके कारण ट्रम्प की चुनाव प्रचार मुहिम को काफी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2020 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).