देश की खबरें | अरुणाचल में मारे गए जवान के परिजन को 50 लाख रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी देने का ऐलान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान मारे गए जवान के परिजन को 50 लाख रुपये की मुआवजा राशि और सरकारी नौकरी देने की सोमवार को घोषणा की।

चंडीगढ़, 10 मई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान मारे गए जवान के परिजन को 50 लाख रुपये की मुआवजा राशि और सरकारी नौकरी देने की सोमवार को घोषणा की।

आठ अप्रैल को गश्त के दौरान हवलदार अमृतपाल सिंह का वाहन अरुणाचल प्रदेश के मनीगोंग गांव के पास फिसलकर सियोम नदी में जा गिरा था। वह 31 फील्ड रेजिमेंट में तैनात थे।

राज्य सरकार के बयान के मुताबिक, जवान का शव सात मई को बरामद हुआ।

इसके मुताबिक, मुख्यमंत्री ने जवान के शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जतायी है।

अमृतपाल सिंह संगरुर जिले के खेड़ी गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी हरमीत कौर, 11 वर्षीय बेटा गुरसेवक सिंह, पिता बलवीर सिंह, माता भगवान कौर और भाई हरविंदर सिंह है।

मृतक जवान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में सोमवार को किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें