जरुरी जानकारी | नीलामी में खरीदी खदानों से उत्पादन शुरू करने को कंपनियां कदम उठायें: सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने कोयला ब्लॉक आवंटियों से हाल में नीलामी में खरीदी गई खदानों से उत्पादन शुरू करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है।
नयी दिल्ली, 12 सितंबर केंद्र ने कोयला ब्लॉक आवंटियों से हाल में नीलामी में खरीदी गई खदानों से उत्पादन शुरू करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है।
कोयला मंत्रालय ने बुधवार को उन कोयला खदानों की स्थिति की समीक्षा की जिनकी नीलामी की गई थी और जो प्रक्रिया पूरी होने के विभिन्न चरणों में हैं।
कोयला मंत्रालय ने बृहस्पतिवार बयान में कहा, ‘‘71 कोयला ब्लॉक नियामकीय मंजूरी प्राप्त करने के विभिन्न चरणों में हैं। ये ब्लॉक नौ राज्यों... अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आवंटित किए गये हैं।’’
बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त कोयला सचिव रुपिंदर बरार ने की।
बयान में कहा गया, ‘‘यह रणनीतिक समीक्षा भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए कोयला ब्लॉक के संचालन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए मंत्रालय के सक्रिय दृष्टिकोण को बताती है।’’
सरकार का लक्ष्य इन खदानों पर ध्यान केंद्रित कर घरेलू उत्पादन को अधिकतम करना और कोयला आयात पर निर्भरता कम करना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2024 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

