खेल की खबरें | राष्ट्रमंडल खेल: श्रीलंका के दो खिलाड़ी और एक अधिकारी गायब, पुलिस की जांच जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पहुंचे श्रीलंकाई दल ने अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों को पासपोर्ट जमा कराने को कहा है कि क्योंकि दल में शामिल तीन सदस्य अपने संबंधित खेल गांव से गायब हो गए हैं।

बर्मिंघम, तीन अगस्त राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पहुंचे श्रीलंकाई दल ने अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों को पासपोर्ट जमा कराने को कहा है कि क्योंकि दल में शामिल तीन सदस्य अपने संबंधित खेल गांव से गायब हो गए हैं।

भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने खेलों के लिए 51 अधिकारियों सहित 161 सदस्यीय दल चुना था।

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ और श्रीलंका क्रिकेट ने खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए धन दिया है।

श्रीलंकाई टीम के प्रेस अताशे गोबीनाथ शिवराजा ने पीटीआई से पुष्टि की कि एक जूडो खिलाड़ी, एक पहलवान और जूडो मैनेजर गायब हो गए हैं।

शिवराजा ने कहा, ‘‘हमने सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को घटना के बाद सभी खेल गांव में अपने संबंधित स्थल के अधिकारियों को अपना पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा है। पुलिस जांच कर रही है और तीनों ब्रिटेन की सीमाओं को पार नहीं कर सकते हैं। जो हुआ वह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

श्रीलंकाई जूडो टीम में तीन पुरुष और दो महिला खिलाड़ी हैं। खबरों के मुताबिक लापता जूडो खिलाड़ी एक महिला है।

जूडो और कुश्ती स्पर्धाएं कोवेंट्री एरिना में हो रही हैं जो बर्मिंघम से 30 मिनट की दूरी पर है।

श्रीलंकाई खिलाड़ियों को राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में बेहद कठिन समय का सामना करना पड़ा क्योंकि देश में भोजन और ईंधन की भारी कमी है और देश भारी कर्ज संकट से जूझ रहा है।

ईंधन की कमी के कारण पिछले तीन महीनों में बास्केटबॉल टीम के सदस्यों को अपने प्रशिक्षण केंद्रों तक पहुंचने के लिए लगभग 20 किमी पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका