एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | यूक्रेन में बारूदी सुरंगों की चपेट में आने से हो रही है आम लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विस्फोट में श्वेदचेंको (40) बाल-बाल बच गया वहीं, ट्रक आग की लपटों में घिर गया।

विदेश की खबरें | यूक्रेन में बारूदी सुरंगों की चपेट में आने से हो रही है आम लोगों की मौत

विस्फोट में श्वेदचेंको (40) बाल-बाल बच गया वहीं, ट्रक आग की लपटों में घिर गया।

घटना में श्वेदचेंको के पैर और सिर में मामूली चोटें आईं। लेकिन इस तरह की घटनाओं में अन्य लोग इतने खुशकिस्मत नहीं होते। यूक्रेन में रूस बारूदी सुरंगों, बम और अन्य विस्फोटकों का खतरनाक जाल बिछा रहा है। इनमें नागरिकों की जान जा रही है।

अक्सर ही विस्फोट मारे जाने वाले लोग किसान और अन्य ग्रामीण श्रमिक होते हैं जिनके पास बारूदी सुरंग बिछी इन सड़कों का इस्तेमाल करने के सिवा कोई अन्य विकल्प नहीं होता।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन का अनाज और अन्य फसलों का उत्पादन करने में विश्व में एक प्रमुख स्थान है और यह दुनिया की खाद्यान्न की जरूरतों को पूरा करने में एक मुख्य भूमिका निभाता रहा है।

श्वेदचेंको ने कहा कि कभी-कभी ये कच्ची सड़कें ही खेतों और कुछ बस्तियों तक पहुंचने का एकमात्र जरिया होती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे डर है कि इस तरह घटना दोबारा हो सकती है। ’’

यूक्रेन अब दुनिया में सर्वाधिक बारूदी सुरंगों वाले देशों में से एक है।

यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने पिछले हफ्ते कहा था कि तीन लाख वर्ग किमी क्षेत्र को बारूदी सुरंग मुक्त क्षेत्र बनाने की जरूरत है। युद्ध इस क्षेत्र का विस्तार ही करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).