Maharashtra Plantation Campaign: महाराष्ट्र में भाजपा के शासनकाल में पौधरोपण अभियान की जांच के लिए बनेगी समिति
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को कहा कि 31 मार्च से पहले विधानसभा की एक समिति बनाई जाएगी जो राज्य में भाजपा के शासनकाल के दौरान 33 करोड़ पेड़ लगाने के अभियान की जांच करेगी.
मुंबई, 4 मार्च : महाराष्ट्र (Maharashtra) के उप मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने बुधवार को कहा कि 31 मार्च से पहले विधानसभा की एक समिति बनाई जाएगी जो राज्य में भाजपा के शासनकाल के दौरान 33 करोड़ पेड़ लगाने के अभियान की जांच करेगी.
यह अभियान उस समय चलाया गया था जब भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) मुख्यमंत्री थे और शिवसेना सहयोगी दल थी. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पवार ने विधानसभा में कहा कि समिति चार महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. यह भी पढ़ें : Twitter पर एक बार फिर अहमदाबाद का नाम कर्णावती रखने की मांग हुई तेज, पढ़े डिटेल्स
पवार ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर समिति का कार्यकाल दो और महीने के लिये बढ़ाया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2021 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

