एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | वाहनों के लिए पीएलआई योजना के तहत तेजी से दावों के निपटान को प्रतिबद्ध : कुमारस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वाहनों के विनिर्माण से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना ने मार्च, 2025 तक 29,576 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया और 44,987 से अधिक नौकरियां सृजित की हैं।

जरुरी जानकारी | वाहनों के लिए पीएलआई योजना के तहत तेजी से दावों के निपटान को प्रतिबद्ध : कुमारस्वामी

नयी दिल्ली, 10 जुलाई केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वाहनों के विनिर्माण से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना ने मार्च, 2025 तक 29,576 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया और 44,987 से अधिक नौकरियां सृजित की हैं।

मंत्री ने योजना के तहत पात्र वाहन विनिर्माता कंपनियों को प्रोत्साहन राशि का तेजी से वितरण करने का भी भरोसा दिलाया।

वाहन एवं वाहन कलपुर्जों के विनिर्माण से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई-वाहन योजना) का वित्त वर्ष 2022-23 से वित्त वर्ष 2026-27 तक 25,938 करोड़ रुपये का परिव्यय है। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान चार आवेदकों ने प्रोत्साहन दावे प्रस्तुत किए और उन्हें 322.01 करोड़ रुपये वितरित किए गए। इस योजना से वाहन मूल्य श्रृंखला में 44,987 से अधिक नौकरियां सृजित हुई हैं।

भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ पीएलआई-वाहन योजना पर, भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित इस योजना ने मार्च, 2025 तक 29,576 करोड़ रुपये का घरेलू निवेश आकर्षित किया है। इससे रोजगार के 44,987 से अधिक अवसर उत्पन्न हुए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आगे बढ़ते हुए हम नियमित उद्योग कार्यशालाओं, तेजी से दावा निपटान और हितधारकों को मजबूत समर्थन के लिए प्रतिबद्ध हैं जिससे एक आत्मनिर्भर एवं वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी वाहन क्षेत्र का मार्ग प्रशस्त होगा।’’

पीएलआई-वाहन योजना को ‘चैंपियन ओईएम प्रोत्साहन योजना’ और ‘कलपुर्जा चैंपियन प्रोत्साहन योजना’ में विभाजित किया गया है।

निहारिका अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).