एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 से जंग जीतने के लिये लोगों की प्रतिबद्धता जरूरी: ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जंग जीतने के लिये लोगों की ''खुले दिल से भागीदारी'' की जरूरत है।

देश की खबरें | कोविड-19 से जंग जीतने के लिये लोगों की प्रतिबद्धता जरूरी: ठाकरे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जंग जीतने के लिये लोगों की ''खुले दिल से भागीदारी'' की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को यह तय करना होगा कि उन्हें कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये नियमों का पालन करना है या फिर लॉकडाउन में ही रहना है।

यह भी पढ़े | Bussa Krishna Dies: डोनाल्ड ट्रंप की पूजा करने वाले तेलंगाना के बुसा कृष्णा की कार्डियक अरेस्ट से मौत.

ठाकरे ने डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 एक ''विदेशी मेहमान है जो हमारे भरसक प्रयासों के बावजूद हमारा पीछा नहीं छोड़ रहा।''

उन्होंने कहा कि यह शहरों से ग्रामीण इलाकों में फैल रहा है।

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: राज्य में भीख मांगने वालों पर लगेगी रोक, भिखारियों के पुनर्वास की योजना.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 से 80 प्रतिशत कोविड-19 रोगियों में लक्षण नहीं दिखाई दिये हैं। उन्होंने कहा कि जब तक इसका टीका नहीं बन जाता तब तक मास्क आत्म रक्षा करने वाला या ''ब्लैक बैल्ट'' की तरह है।

ठाकरे ने कहा, ''मैं कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई या जुर्माना नहीं लगाना चाहता। महामारी से जंग तभी जीती जा सकती है, जब लोग खुले दिल से इसमें हिस्सा लें।''

उन्होंने कहा, ''आपको तय करना है कि आप मास्क पहनना और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना चाहते हैं या फिर लॉकडाउन में रहना चाहते हैं। एक बार जो शुरू हो गया वह दोबारा बंद नहीं होगा।''

सभी आम लोगों के लिये लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उपनगरीय ट्रेनों में भीड़-भाड़ होने देने के पक्ष में नहीं हैं।

महाराष्ट्र में शनिवार तक कोविड-19 के 15,17,434 मामले सामने आ चुके थे। महामारी के चलते अब तक राज्य में 40,040 लोगों की जान जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).