देश की खबरें | मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ने दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस के प्राथमिकता खंड पर परिचालन को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) गलियारे के प्राथमिकता खंड पर ‘रैपिडएक्स’ सेवा के परिचालन को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली,27 जून मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) गलियारे के प्राथमिकता खंड पर ‘रैपिडएक्स’ सेवा के परिचालन को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे का 17 किलोमीटर लंबा प्राथमिकता खंड साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच है।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले, रेल मंत्रालय ने आरआरटीएस ‘ट्रेन सेट’ को मंजूरी दी थी। इसे 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के लिए डिजाइन किया गया है और इसकी परिचालन गति 160 किमी प्रति घंटा है।

एनसीआरटीसी की सेमी-हाई स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा ‘रैपिडएक्स’ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों के साथ केंद्र की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है।

एनसीआरटीसी अधिकारियों ने कहा, ‘‘पिछले एक साल में, ट्रांजिट बुनियादी ढांचा परियोजना के क्रियान्वयन के लिए एनसीआरटीसी द्वारा अपनाई गई प्रक्रियाओं की एक से अधिक सुरक्षा मूल्यांकनकर्ता ने गहन जांच की है। इस तरह, इसके बाद ही इसे रेल मंत्रालय और सीएमआरएस की अनुमति मिली है।’’

एनसीआरटीसी का लक्ष्य 2025 तक दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के पूरे 82 किमी लंबे खंड को लोगों के लिए शुरू करने का है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका