विदेश की खबरें | अमेरिका में डिजिटल माध्यम से बहस के फैसले पर पुनर्विचार नहीं करेगा आयोग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टीम ने आमने-सामने बहस कराने का अनुरोध किया था।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टीम ने आमने-सामने बहस कराने का अनुरोध किया था।
आयोग के अध्यक्ष फ्रैंक फाहरेनकोप्फ ने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि आयोग अपना फैसला नहीं बदलेगा। इसका अर्थ यह हुआ कि दूसरी बहस संभवत: नहीं होगी।
यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine: कोरोना वायरस के टीके संबंधी गठबंधन ‘कोवैक्स’ में शामिल हुआ चीन.
ट्रम्प के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद आयोग ने 15 अक्टूबर को डिजिटल माध्यम से बहस कराने का फैसला किया था।
फाहरेनकोप्फ ने कहा कि समूह ‘‘ इसमें शामिल सभी लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा एवं सभी की सुरक्षा’’ चाहता है और यह फैसला 2020 बहस के लिए स्वास्थ्य साझीदार ‘क्लीवलैंड क्लीनिक’ की सलाह के आधार पर लिया गया है।
ट्रम्प के चिकित्सक नौसेना के कमांडर सीन कॉनले ने बृहस्पतिवार को कहा था कि ट्रम्प को अपनी सार्वजनिक गतिविधियां शुरू करने के लिए शनिवार को हरी झंडी दी जाएगी।
इससे पहले, ट्रम्प ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के साथ अगले हफ्ते डिजिटल माध्यमों से बहस कराये जाने पर उसमें भाग लेने से इनकार कर दिया था और इसे ‘‘समय की बर्बादी’’ करार दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)