जरुरी जानकारी | वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में 171.5 रुपये की कटौती, एटीएफ 2.45 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में सोमवार को 171.5 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी कटौती हुई, जबकि विमान ईंधन (एटीएफ) 2.45 प्रतिशत सस्ता हुआ।

नयी दिल्ली, एक मई वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में सोमवार को 171.5 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी कटौती हुई, जबकि विमान ईंधन (एटीएफ) 2.45 प्रतिशत सस्ता हुआ।

वाणिज्यिक एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल और रेस्टोरेंट जैसे व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा किया जाता है।

सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के अनुसार 19 किलोग्राम भार वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 2,028 रुपये से घटकर 1,856.5 रुपये रह गई है।

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह लगातार दूसरी मासिक कटौती है। इससे पहले एक अप्रैल को दरों में 91.5 रुपये प्रति सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कटौती की गई थी।

इससे पहले एक मार्च से कीमतों में कुल 350.5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

घरेलू रसोई गैस एलपीजी की कीमत राष्ट्रीय राजधानी में 1,103 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) पर बरकरार रही।

घरेलू एलपीजी दरों में आखिरी बार एक मार्च को बदलाव किया गया था। उस समय इसमें 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय रुझानों के अनुरूप एटीएफ की कीमत में 2.45 प्रतिशत की कटौती की गई। इसके बाद दिल्ली में विमन ईंधन के दाम 2,414.25 रुपये प्रति किलोलीटर घटकर 95,935.34 रुपये प्रति किलोलीटर रह गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी