जरुरी जानकारी | वाणिज्य मंत्रालय ने व्यापार मेलों के आयोजकों के लिए जारी किया एसओपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कारोबारियों के बीच अपने कारोबारों बढ़ाने के लिए आयोजित किए जाने वाले ‘बी2बी’ (बिजनेस-2-बिजनेस) व्यापार मेलों या प्रदर्शनियों के आयोजकों को मेले या प्रदर्शनी के दौरान सामाजिक दूरी, फेस कवर का अनिवार्य इस्तेमाल करना होगा। साथ ही थूकने पर रोक के नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना होगा।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर कारोबारियों के बीच अपने कारोबारों बढ़ाने के लिए आयोजित किए जाने वाले ‘बी2बी’ (बिजनेस-2-बिजनेस) व्यापार मेलों या प्रदर्शनियों के आयोजकों को मेले या प्रदर्शनी के दौरान सामाजिक दूरी, फेस कवर का अनिवार्य इस्तेमाल करना होगा। साथ ही थूकने पर रोक के नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना होगा।

कोरोनो वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने व्यापार मेला आयोजकों के लिए मानक परिचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी की हैं। ये उपाय वाणज्यि मंत्रालय द्वारा तैयार एसओपी का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

सरकार ने 15 अक्टूबर से नियंत्रण क्षेत्र के बाहर इस तरह के आयोजनों की इजाजत दी है।

मंत्रालय की ओर से जारी एसओपी में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए यह जरूरी है कि इस तरह के आयोजनों के दौरान जरूरी बचाव उपाय लागू किए जाएं।’’

यह भी पढ़े | देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार.

मंत्रालय ने कहा कि एसओपी का उद्देश्य प्रदर्शनी के आयोजकों, सेवा प्रदाताओं, खरीदारों, विक्रेताओं, प्रदर्शकों, कारोबारी आगंतुकों के बीच संपर्क को कम से कम करना और सामाजिक दूरी तथा अन्य सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करना है।

मंत्रालय ने प्रदर्शनी के लिए जगह उपलब्ध कराने वालों, मेला आयोजकों, सेवा प्रदाताओं तथा कारोबार प्रतिनिधियों सहित सभी अंशधारकों के लिए व्यवस्था तय की है। मंत्रालय ने 65 साल से अधिक उम्र के लोग, गर्भवती महिलाओं तथा 10 साल से कम उम्र के बच्चों को घर पर ही रहने की सलाह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान