एजेंसी न्यूज

Comment on Shashi Tharoor: सांसद शशि थरूर पर टिप्पणी का गलत मतलब निकाला गया, तिरुवनंतपुरम में भाजपा जीतेगी- ओ. राजगोपाल

सांसद शशि थरूर की प्रशंसा करने और यह कहने के कुछ घंटे बाद कि निकट भविष्य में राज्य की राजधानी से कांग्रेस नेता को हराना मुश्किल होगा, वरिष्ठ भाजपा नेता ओ. राजगोपाल ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उनके शब्दों का गलत मतलब निकाला गया है.

Comment on Shashi Tharoor: सांसद शशि थरूर पर टिप्पणी का गलत मतलब निकाला गया, तिरुवनंतपुरम में भाजपा जीतेगी- ओ. राजगोपाल

तिरुवनंतपुरम, 9 दिसंबर : सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) की प्रशंसा करने और यह कहने के कुछ घंटे बाद कि निकट भविष्य में राज्य की राजधानी से कांग्रेस नेता को हराना मुश्किल होगा, वरिष्ठ भाजपा नेता ओ. राजगोपाल ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उनके शब्दों का गलत मतलब निकाला गया है. उन्होंने यह दावा भी किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करेगी. तिरुवनंतपुरम से 2014 के लोकसभा चुनाव में थरूर से हारने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री राजगोपाल ने सोमवार शाम यहां एक समारोह में कहा था कि लोगों के मन को प्रभावित करने की कांग्रेस सांसद की क्षमता ही इस निर्वाचन क्षेत्र से उनकी बार-बार जीत का कारण है.

उन्होंने एन रामचंद्रन फाउंडेशन पुरस्कार समारोह में कहा था, ‘‘यही कारण है कि वह (थरूर) तिरुवनंतपुरम से बार-बार जीतने में सक्षम हैं. मुझे संदेह है कि निकट भविष्य में किसी और को (तिरुवनंतपुरम से) जीतने का मौका मिलेगा.’’ हालाँकि, कुछ घंटों बाद वरिष्ठ भाजपा नेता ने देर रात एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उनकी टिप्पणियाँ इस संदर्भ में थीं कि थरूर ने तिरुवनंतपुरम लोकसभा क्षेत्र से एक से अधिक बार जीत हासिल की है. यह भी पढ़ें : सिक्किम: भाजपा नेता डी टी लेप्चा ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद राज्य के पहले भाजपा विधायक बने राजगोपाल ने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार की क्षमता के साथ-साथ बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में अगर पार्टी कार्यकर्ता और सदस्य कड़ी मेहनत करें, त राज्य की राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जीतने की संभावना है. उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में थरूर की लोकसभा क्षेत्र में उपस्थिति केवल नाममात्र की है और इससे उनकी संभावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने अपने भाषण में जो कहा वह विचारों की एक आलंकारिक अभिव्यक्ति थी और उनका व्यक्तिगत एवं राजनीतिक रुख यह है कि "भाजपा इस बार (आगामी लोकसभा चुनाव) तिरुवनंतपुरम से जीतेगी".

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2024 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).