विदेश की खबरें | अभिनंदन पर टिप्पणी: पीएमएल-एन नेता के खिलाफ पाक देशद्रोह का मामला दर्ज करने पर कर रहा विचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान सरकार भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान को दबाव में आकर भारत को सौंपने संबंधी टिप्पणी को लेकर एक वरिष्ठ विपक्षी नेता के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने पर विचार कर रही है। एक शीर्ष मंत्री ने यह जानकारी दी।

लाहौर, एक नवंबर पाकिस्तान सरकार भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान को दबाव में आकर भारत को सौंपने संबंधी टिप्पणी को लेकर एक वरिष्ठ विपक्षी नेता के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने पर विचार कर रही है। एक शीर्ष मंत्री ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-नेता) सरदार अयाज सादिक ने बुधवार को कहा था कि पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा सहित देश के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में एक बैठक के दौरान उस समय ‘‘पैर कांप रहे थे और माथे पर पसीने की बूंदे झलक रही थी,’’ जब विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को छोड़ने की गुहार लगाते हुए कहा था कि यदि उसे रिहा नहीं किया गया तो पाकिस्तान पर भारत हमला कर देगा।

यह भी पढ़े | COVID-19 को लेकर रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची की चेतावनी, कहा- अमेरिका में बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले, सावधान रहने की है जरूरत.

सादिक ने कहा था, ‘‘पैर कांप रहे थे और माथे पर पसीने छूट रहे थे और विदेश मंत्री (कुरैशी) ने हमसे कहा, ‘‘अल्लाह के वास्ते हमें उसे (वर्धमान) छोड़ देना चाहिए क्योंकि भारत रात नौ बजे पाकिस्तान पर हमला कर रहा है।’’

बैठक में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पीएमएल-एन के नेताओं समेत कई संसदीय नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़े | Corona Update: ऑस्ट्रिया में फैल रहे COVID-19 को रोकने लगेगा दूसरा लॉकडाउन.

बैठक को याद करते हुए सादिक ने कहा था, ‘‘भारत हमला करने की योजना नहीं बना रहा था ... वे सिर्फ भारत के आगे घुटने टेकना चाहते थे और अभिनंदन को वापस भेजना चाहते थे।’’ यह बहुत स्पष्ट नहीं है कि क्या सादिक जनरल बाजवा या विदेश मंत्री कुरैशी का जिक्र कर रहे थे, जिनके पैर कांप रहे थे और पसीने छूट रहे थे।

विपक्षी नेता ने संकेत दिया था कि यह बैठक वर्धमान की रिहाई से पहले हुई थी।

सादिक की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री एजाज शाह ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार सादिक के खिलाफ देशद्रोह का एक मामला दर्ज करने पर विचार कर रही है क्योंकि पुलिस को उनके खिलाफ कई सारी शिकायतें मिली हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग भारत की जुबान बोल रहे हैं, बेहतर होगा कि वे अमृतसर चले जाएं।

लाहौर में भी सादिक के पोस्टर नजर आए हैं, जिनमें उन्हें ‘‘गद्दार’’ कहा गया है।

अभिनंदन और सादिक के काफी संख्या में पोस्टर नेशनल असेंबली के पूर्व स्पीकर के निर्वाचन क्षेत्र में दिखे हैं।

अभिनंदन की वेशभूषा में सादिक को दिखाते हुए पोस्टर में कहा गया है, ‘‘मीर सादिक, मीर जाफर...अयाज सादिक। ’’

पीएमएल-एन नेता आज्मा बुखारी ने कहा कि सादिक को ‘‘गद्दार’’ बताने वाले पोस्टर जिस किसी ने लगाए हैं, उसका अवश्य ही आपराधिक रिकार्ड रहा होगा।

भारतीय वायु सेना के 37 वर्षीय अधिकारी को 27 फरवरी को पाकिस्तानी सेना ने उस दौरान बंदी बना लिया था, जब पाकिस्तानी विमानों के साथ हुई हवाई झड़प में वर्धमान का मिग-21 बाइसन विमान गिर गया था।

भारतीय वायु सेना के विमानों ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र के बालाकोट में स्थित जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। यह हवाई कार्रवाई 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद की गई थी।

वर्धमान का विमान गिरने से पहले उन्होंने पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया था। पाकिस्तान ने उन्हें एक मार्च को भारत को सौंपा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\