विदेश की खबरें | आने वाले दशक में चीन से मुकाबला हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद अहम: बर्न्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (ललित के. झा)

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 25 फरवरी सीआईए के निदेशक पद के लिए नामित विलियम बर्न्स ने चीन को अमेरिका के लिए ‘‘ सबसे बड़ी भूराजनीतिक परीक्षा’’ करार दिया और कहा कि आने वाले दशक में चीन से मुकाबला हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद अहम होगा।

बर्न्स (64) एक पूर्व राजनयिक हैं और रूस और पश्चिम एशिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन्हें नामित किया है।

‘सीनेट सेलेक्ट कमेटी ऑन इंटेलिजेंस’ के समक्ष सीआईए के निदेशक पद के लिए अपने नाम की पुष्टि की सुनवाई के दौरान बर्न्स ने कहा, ‘‘ आने वाले दशक में चीन से मुकाबला हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक होगा। इसके लिए एक स्पष्ट दीर्घकालिक द्विदलीय रणनीति की जरूरत है, जो ठोस खुफिया तंत्र पर आधारित हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जलवायु परिवर्तन और अप्रसार जैसे कई मुद्दे होंगे जिन पर हमें अपने निजी हित के लिए चीन के साथ काम करना होगा। मैं इस बात को लेकर बेहद सचेत हूं कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के चीन में भी अपनी समस्याएं तथा परेशानियां हैं।’’

बर्न्स ने कहा, ‘‘ शी चिनफिंग का चीन जो चुनौतियां पेश कर रहा है, अमेरिका के लिए 21वीं शताब्दी में इससे बड़ा कोई और खतरा मुझे नजर नहीं आता। यह हमारी सबसे बड़ी भूराजनीतिक परीक्षा है।’’

गौरतलब है कि अमेरिका और चीन के संबंध मौजूदा समय में सबसे खराब स्तर पर हैं। दोनों देशों के बीच वर्तमान में व्यापार, कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की उत्पत्ति, दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामक सैन्य कार्रवाई और मानव अधिकारों सहित विभिन्न मुद्दों पर टकराव जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\