देश की खबरें | कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थाई करने की सिफारिश की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थाई न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थाई न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 12 अक्टूबर को अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस संजय कुमार मेधी और न्यायमूर्ति नानी तागिया को गुवाहाटी उच्च न्यायालय में ही स्थाई न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
यह भी पढ़े | देश की खबरें | गौतम बुद्ध नगर में वायु गुणवत्ता हुई और खराब.
इसके बाद, कॉलेजियम ने 15 अक्टूबर को अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनीष चौधरी को स्थाई न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर यह जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
न्यायमूर्ति मेधी और न्यायमूर्ति तागिया 19 नवंबर, 2018 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किये गये थे जबकि न्यायमूर्ति चौधरी को 18 जनवरी, 2019 को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति एन वी रमणा, न्यायमूर्ति आर एफ नरिमन, न्यायमूर्ति उदय यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर शामिल हैं।
अनूप
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2020 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

