एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कॉलेजियम ने बंबई उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के तौर पर 10 नामों को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने बंबई उच्च न्यायालय के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

देश की खबरें | कॉलेजियम ने बंबई उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के तौर पर 10 नामों को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, छह अप्रैल उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने बंबई उच्च न्यायालय के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इन न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति अविनाश गुणवंत घरोटे, न्यायमूर्ति नितिन भगवंतराव सूर्यवंशी, न्यायमूर्ति अनिल सत्यविजय किलोर, न्यायमूर्ति मिलिंद नरेंद्र जाधव, न्यायमूर्ति एम जी सेवीलकर, न्यायमूर्ति वी जी बिष्ट, न्यायमूर्ति डी बी उग्रसेन, न्यायमूर्ति एम एस जावलकर, न्यायमूर्ति एस पी तावडे और न्यायमूर्ति एन आर बोरकर शामिल हैं।

कॉलेजियम ने पांच अप्रैल 2021 को हुई अपनी बैठक में केरल उच्च न्यायालय के पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

इनमें न्यायमूर्ति कोनराड एस दियास, न्यायमूर्ति पी वी कुन्हीकृष्णन, न्यायमूर्ति टी आर रवि, न्यायमूर्ति बेचु कूरियन थॉमस और न्यायमूर्ति गोपीनाथ पी के नाम शामिल हैं।

कॉलेजियम ने एक अन्य प्रस्ताव में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की अतिरिक्त न्यायाधीश विमला सिंह कपूर को उच्च न्यायालय की स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने को मंजूरी दी।

कॉलेजियम की सोमवार को हुई बैठक में इन नामों को अनुमति दी गयी। बैठक की अध्यक्षता तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे ने की थी। अनुमोदित प्रस्तावों को मंगलवार को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर डाला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).