देश की खबरें | नोएडा के पास कार को खींच रही क्रेन से सिर टकराने के बाद कॉलेज छात्रा की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्रेटर नोएडा में 'टो ट्रक' की क्रेन से कथित रूप से सिर टकराने के बाद एक कॉलेज की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब उसकी खराब हो गई कार को 'टो ट्रक' की मदद से ले जाया जा रहा था।

नोएडा, 18 दिसंबर ग्रेटर नोएडा में 'टो ट्रक' की क्रेन से कथित रूप से सिर टकराने के बाद एक कॉलेज की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब उसकी खराब हो गई कार को 'टो ट्रक' की मदद से ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि घटना पिछले शनिवार की है, जब दिव्यांशी शर्मा (22) नामक छात्रा 'टो ट्रक' के चालक से अपनी कार की चाबियां वापस लेने के लिए उसके पीछे भाग रही थी।

सहायक पुलिस आयुक्त (ग्रेटर नोएडा-1) रामकृष्ण तिवारी ने कहा, “दिल्ली के गुरु तेग बहादुर नगर की रहने वाली शर्मा, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में कॉलेज से दोस्तों के साथ घर लौट रही थीं, तभी उनकी कार खराब हो गई और उन्होंने एक 'टोइंग सेवा' बुक की।”

उन्होंने कहा, ‘‘टो ट्रक चालक ने कार खींचने के बाद उसकी चाबियां अपने पास रख लीं। दिव्यांशी शर्मा चाबियां लेने के लिए वाहन के पीछे भागने लगीं, तभी उनका पैर फिसला और उनका सिर क्रेन से टकरा गया। वह चेहरे पर चोट लगने के कारण सड़क पर गिर गईं।"

अधिकारी ने बताया कि दिव्यांशी शर्मा के दोस्त तुरंत उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद टो ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

एक अधिकारी ने कहा कि शर्मा के परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\