देश की खबरें | आगरा में कलेक्शन एजेंट की गोली मारकर हत्या, सात लाख रुपये लूटे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आगरा, 19 अक्टूबर शहर में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक कलेक्शन एजेंट से सात लाख रुपये लूट लिए और विरोध करने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में उस समय हुई जब सोनू नाम का कलेक्शन एजेंट पैसे लेकर अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने सोनू से पैसे लूट लिए और विरोध करने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। लूट की इस वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए।

यह भी पढ़े | दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार 21 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान का करेगी शुरुआत- पर्यावरण मंत्री गोपाल राय.

उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल सोनू को लेकर अस्पताल पहुंची जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार भी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाईं। पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगी हैं जिनके आधार पर हत्यारों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़े | Durga puja Pandal: कोलकाता HC ने दिए निर्देश, दुर्गा पूजा पंडालों में नहीं होगी आम पब्लिक की एंट्री.

कुमार ने बताया कि गोली सोनू के पेट में लगी। घटना में तीन लोग शामिल थे जिनमें से दो खड़े रहे और एक ने घटना को अंजाम दिया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। लुटेरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)