देश की खबरें | सहयोगात्मक प्रयास व इलाज के विकल्पों तक समान पहुंच टीबी को समाप्त करने के लिए अहम : मांडविया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड​​-19 महामारी से मिले सबक का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के देशों के बीच सहयोगात्मक एवं सामूहिक प्रयास और रोकथाम, निदान और उपचार विकल्पों तक समान पहुंच टीबी बीमारी पर काबू पाने के लिए अहम हैं।

गांधीनगर, 17 अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड​​-19 महामारी से मिले सबक का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के देशों के बीच सहयोगात्मक एवं सामूहिक प्रयास और रोकथाम, निदान और उपचार विकल्पों तक समान पहुंच टीबी बीमारी पर काबू पाने के लिए अहम हैं।

मांडविया ‘‘दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में टीबी बीमारी को ख़त्म करने के लिए सतत, त्वरित और नवाचार" विषय पर आयोजित एक मंत्रिस्तरीय बैठक में मुख्य भाषण दे रहे थे। उन्होंने वैश्विक समय सीमा से पांच साल पहले 2025 तक देश से टीबी रोग को खत्म करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने बृहस्पतिवार को बैठक की सह-अध्यक्षता की।

इस कार्यक्रम में गांधीनगर घोषणा पर हस्ताक्षर किए गए जिसे मील का पत्थर माना जा रहा है। इस घोषणा में टीबी एवं अन्य बीमारियों पर काबू की दिशा में प्रगति की निगरानी के लिए एक उच्चस्तरीय बहुक्षेत्रीय आयोग की स्थापना का आह्वान किया गया है।

मांडविया ने कहा कि सहयोगात्मक प्रयास और रोकथाम, निदान एवं उपचार के विकल्पों तक समान पहुंच टीबी को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी से यह स्पष्ट हो गया है।

डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के कई देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने बैठक में भाग लिया। इनमें बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री शामिल हैं। इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री बी जी सादिकिन ने रिकॉर्ड किया हुआ संदेश भेजा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू