जरुरी जानकारी | कोलगेट पामोलिव का पहली तिमाही का मुनाफा 10 प्रतिशत घटकर 209.67 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कोलगेट पामोलिव इंडिया लिमिटेड (सीपीआईएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में 10.1 प्रतिशत गिरकर 209.67 करोड़ रुपये पर आ गया। ग्रामीण बाजार में सुस्ती और मुद्रास्फीतिक दबाव से कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ है।
नयी दिल्ली, 27 जुलाई दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कोलगेट पामोलिव इंडिया लिमिटेड (सीपीआईएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में 10.1 प्रतिशत गिरकर 209.67 करोड़ रुपये पर आ गया। ग्रामीण बाजार में सुस्ती और मुद्रास्फीतिक दबाव से कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ है।
कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 233.23 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
सीपीआईएल की परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 2.48 प्रतिशत बढ़कर 1,186.59 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,157.86 करोड़ रुपये रहा थी।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 6.95 प्रतिशत बढ़कर 916.60 करोड़ पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 856.99 करोड़ रुपये रहा था।
सीपीआईएल के चेयरमैन मुकुल देवरस ने कहा कि पहली तिमाही में स्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण थीं। इससे पिछली तिमाही भी चुनौतीपूर्ण रही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

