एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कोलगेट-पामोलिव इंडिया के चौथी तिमाही का मुनाफा बढ़कर 324 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी, कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड का शुद्ध लाभ मार्च 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में लगभग तीन प्रतिशत बढ़कर 323.57 करोड़ रुपये हो गया।

जरुरी जानकारी | कोलगेट-पामोलिव इंडिया के चौथी तिमाही का मुनाफा बढ़कर 324 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 26 मई दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी, कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड का शुद्ध लाभ मार्च 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में लगभग तीन प्रतिशत बढ़कर 323.57 करोड़ रुपये हो गया।

कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड (सीपीआईएल) ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले जनवरी-मार्च तिमाही में उसे 314.66 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 1.43 प्रतिशत बढ़कर 1,293.35 करोड़ रुपये हो गयी। एक साल पहले 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में यह 1,275.01 करोड़ रुपये थी।

मार्च 2022 को समाप्त तिमाही में सीपीआईएल का कुल खर्च मामूली रूप से बढ़कर 917.01 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 908.45 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में सीपीआईएल का शुद्ध लाभ 4.14 प्रतिशत बढ़कर 1,078.32 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में यह 1,035.39 करोड़ रुपये था।

आलोच्य वित्त वर्ष में कंपनी की परिचालन आय 5.32 प्रतिशत बढ़कर 5,066.46 करोड़ रुपये हो गयी जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 4,810.48 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कुल 21 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। इससे पहले, 25 अक्टूबर, 2021 को, निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 19 रुपये प्रति शेयर के पहले अंतरिम लाभांश की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2022 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).