एजेंसी न्यूज

Coldplay Ticket Controversy: मुंबई पुलिस ने ‘बुक माय शो’ के सीओओ का बयान दर्ज किया

मुंबई पुलिस ने ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ के कार्यक्रम की टिकट की कालाबाजारी के आरोप में एक शिकायत के संबंध में ऑनलाइन टिकट बेचने वाली कंपनी ‘बुक माय शो’के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) का बयान दर्ज किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Coldplay Ticket Controversy: मुंबई पुलिस ने ‘बुक माय शो’ के सीओओ का बयान दर्ज किया

मुंबई, 1 अक्टूबर : मुंबई पुलिस ने ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ के कार्यक्रम की टिकट की कालाबाजारी के आरोप में एक शिकायत के संबंध में ऑनलाइन टिकट बेचने वाली कंपनी ‘बुक माय शो’के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) का बयान दर्ज किया. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि कंपनी के सीओओ अनिल मखीजा अपना बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के समक्ष पेश हुए. ईओडब्ल्यू ने टिकट बेचने वाली कंपनी के खिलाफ आरोप लगाने वाले एक वकील की शिकायत के संबंध में शनिवार को ‘बुक माय शो’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष हेमराजानी को तलब किया था. उन्होंने बताया कि हालांकि वह पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए. यह भी पढ़ें : Delhi: दिल्ली सरकार के विकास कार्यों को ठप करने की साजिश चल रही है- गोपाल राय

जनवरी 2025 में मुंबई में होने वाले बहुप्रतीक्षित ‘कोल्डप्ले कंसर्ट’ को लेकर ‘बुक माय शो’ पर टिकट घोटाले की चिंताएं सामने आई हैं, क्योंकि सीमित संख्या में उपलब्ध इन टिकटों को पाने के लिए लाखों प्रशंसकों में होड़ मची है. अगले साल 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई में डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में बैंड के तीन कार्यक्रम होने वाले हैं. ये कार्यक्रम बैंड के ‘‘म्युजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर 2025’’ के तहत होने वाले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2024 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).