एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: श्रीनगर में दर्ज हुई मौसम की सबसे ठंडी रात, न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई जब न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में शुक्रवार की रात तापमान बृहस्पतिवार को दर्ज हुए शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले दो डिग्री कम दर्ज किया गया.

Jammu and Kashmir: श्रीनगर में दर्ज हुई मौसम की सबसे ठंडी रात, न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे
Winter

श्रीनगर, 9 दिसंबर : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई जब न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में शुक्रवार की रात तापमान बृहस्पतिवार को दर्ज हुए शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले दो डिग्री कम दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में दर्ज हुआ तापमान इस मौसम का सबसे कम तापमान है. कश्मीर घाटी में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा.

अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. यह स्थान वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए तय आधार शिविरों में से एक है. उन्होंने बताया कि बारामूला जिले के प्रसिद्ध रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो बृहस्पतिवार रात शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे था. यह भी पढ़ें : Smriti Irani Distributes Smartphones to Students: अमेठी दौरे पर स्मृति ईरानी, GGIC की छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन, देखें वीडियो

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग शहर में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय ने कहा कि 11 दिसंबर तक आसमान में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क रहेगा और रात में तापमान में कुछ डिग्री तक गिरावट आ सकती है. कार्यालय ने कहा कि 12 से 15 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2023 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).