एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर भारत में और बढेगी ठंड, हिमाचल प्रदेश के केलोंग में पारा शून्य के नीचे 11 डिग्री तक गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड के और बढ़ने की संभावना के बीच सोमवार को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर पारा शून्य के नीचे चला गया जबकि अन्य उत्तरी राज्यों में काफी सर्दी रही।

देश की खबरें | उत्तर भारत में और बढेगी ठंड, हिमाचल प्रदेश के केलोंग में पारा शून्य के नीचे 11 डिग्री तक गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड के और बढ़ने की संभावना के बीच सोमवार को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर पारा शून्य के नीचे चला गया जबकि अन्य उत्तरी राज्यों में काफी सर्दी रही।

ठंडी हवा की चपेट में आयी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जबकि रविवार को यह 11.5 डिग्री था। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस महीने में अब तक सबसे कम है।

यह भी पढ़े | केरल में कोरोना की मुफ्त वैक्सीन वितरण पर दिए बयान पर सीएम विजयन पिनराई से चुनाव आयोग ने मांगा जवाब: 14 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मौसम विज्ञान विभाग ने बुलेटिन में कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा पहले ही कोहरे से गुजर रहा है।

यह भी पढ़े | बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस को बताया पनौती, कहा- उसका तो खुद का टेंट उड़ गया है.

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान मध्य एवं पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन उसके बाद उसमें चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी।

विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में सोमवार को भी ठंड की स्थिति बनी रही।

जम्मू कश्मीर में कश्मीर घाटी में ज्यादातर स्थानों पर रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा शून्य से नौ डिग्री नीचे चला गया।

जम्मू में सोमवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 9.8 डिग्री कम है।

कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकरनाग में रात का तापमान शून्य से नीचे 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में पारा शून्य से नीचे 1.4 डिग्री तक लुढक गया।

इस बीच, हिमाचल प्रदेश के केलांग, कल्पा और मनाली में तापमान शून्य से नीचे रहा। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति का केलांग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर के कल्पा और कुल्लू के मनानी में पारा क्रमश: शून्य से नीचे 3.7 और 1.7 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया।

उत्तर प्रदेश में मौसम हिस्सा शुष्क रहा तथा कुछ स्थानों पर दिन ठंडा रहा एवं कोहरा छाया रहा।

राज्य की राजधानी लखनऊ में न्यूतनम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया जबकि इलाहाबाद में यह 15 डिग्री रहा। बरेली, अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में पार 9.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढका। नजीबाबाद और बहराईच में न्यूनतम तापान नौ डिग्री सेल्सियस और इटावा में न्यूनतम तामपान 8.6 डिग्री रहा। मेरठ आठ डिग्री न्यूनतम तामपान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

पंजाब और हरियाणा के कई भागों में सोमवार को ठंड का प्रकोप रहा। हरियाणा में हिसार और नारनौल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.2 और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी और रोहतक में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.4 डिग्री और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में, अमृतसर, गुरदासपुर और बठिंडा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.6, 7.2 और 8. डिग्री सेल्सियस रहा । लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.2 और 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी मध्य प्रदेश में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा वहीं राज्य के कई भागों में रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी रही।

राजस्थान के माउंट आबू में पारा हिमांग के नीचे चला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2020 10:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).