एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप, फरीदकोट में पारा एक डिग्री सेल्सियस पर लुढका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में रविवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और फरीदकोट क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप, फरीदकोट में पारा एक डिग्री सेल्सियस पर लुढका

चंडीगढ़, 15 दिसंबर पंजाब और हरियाणा में रविवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और फरीदकोट क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

पंजाब के गुरदासपुर और बठिंडा में भी रातें सर्द रहीं। गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अमृतसर में यह 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के मुताबिक लुधियाना में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पटियाला में पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नारनौल में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भिवानी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि रोहतक में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री और अंबाला में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा और पंजाब की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2024 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).