देश की खबरें | कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, न्यूनतम तापमान में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप काफी बढ़ गया है और घाटी में रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 15 जनवरी कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप काफी बढ़ गया है और घाटी में रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि अगले कुछ दिनों तक घाटी में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे से कम है।
'स्कीइंग' के लिए प्रसिद्ध उत्तरी कश्मीर के पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे से कम है।
पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, पंपोर शहर के कोनीबल में शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार घाटी में 18 जनवरी तक अधिकांश समय आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। ऊंचाई वाले स्थानों पर 16 जनवरी को हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
वर्तमान में कश्मीर घाटी ‘चिल्ला-ए-कलां’ (सर्वाधिक ठंड की अवधि) की चपेट में है। इसे सर्दियों का सबसे कठिन समय माना जाता है, जो 21 दिसंबर से शुरू हुआ था।
‘चिल्ला-ए-कलां’ की 40 दिनों की अवधि के दौरान बर्फबारी की सबसे अधिक संभावना होती है।
‘चिल्ला-ए-कलां’ 30 जनवरी को समाप्त होता है, उसके बाद 20 दिनों का ‘चिल्ला-ए-खुर्द’ और 10 दिनों का ‘चिल्ला-ए-बच्चा’ होता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2025 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

