देश की खबरें | ओडिशा में शीतलहर का कहर जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूरे ओडिशा में शीतलहर का कहर जारी है तथा राज्य के कई हिस्सों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 18 दिसंबर पूरे ओडिशा में शीतलहर का कहर जारी है तथा राज्य के कई हिस्सों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने कहा कि कंधमाल जिले में जी. उदयगिरी और सुंदरगढ़ जिले में किरेई में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, कोरापुट में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, क्योंझर में नौ, दरिंगबाडी में नौ और अंगुल में नौ डिग्री सेल्सियस तथा भद्रक जिले के रानीताल में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग ने बताया कि सुंदरगढ़ और राउरकेला में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा भुवनेश्वर और कटक भी शीतलहर की चपेट में हैं। यहां का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों में पूरे ओडिशा में रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं, आईएमडी ने राज्य के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2023 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

