देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी, मुक्तसर में पारा दो डिग्री सेल्सियस दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा।
चंडीगढ़, 29 जनवरी पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पंजाब का मुक्तसर शहर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। जहां का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। वहीं, फिरोजपुर सहित अन्य स्थानों पर भी भीषण ठंड जारी है। फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरदासपुर, पटियाला, लुधियाना और अमृतसर का न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.5 डिग्री सेल्सियस, 6.4 डिग्री सेल्सियस, 6.3 डिग्री सेल्सियस और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा भी भीषण ठंड की चपेट में है। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा, भिवानी, सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और रोहतक का न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.6 डिग्री सेल्सियस, 4.8 डिग्री सेल्सियस, 7.6 डिग्री सेल्सियस, 6.9 डिग्री सेल्सियस और 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2023 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

