देश की खबरें | श्रीनगर घाटी में बढ़ी ठंड
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर घाटी में रात के समय अधिकतर जगहों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहने के साथ ही इलाके में ठंड बढ़ गई है।
श्रीनगर, 29 नवंबर कश्मीर घाटी में रात के समय अधिकतर जगहों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहने के साथ ही इलाके में ठंड बढ़ गई है।
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में रविवार की रात तापमान शून्य से नीचे 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वहां शनिवार की रात तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस था।
अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरी कश्मीर के बारामूला के गुलमर्ग रिजॉर्ट में तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस और कोकेरनाग में शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग ने तीन दिसंबर तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान लगाया है।
घाटी में सर्दियां, भीषण ठंड के मौसम की शुरुआत से काफी पहले शुरू हो जाती हैं जो आमतौर पर दिसंबर के तीसरे सप्ताह के आसपास शुरू होता है।
गौरतलब है कि कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्लई कलां' का दौर 21 दिसंबर से शुरू होगा। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2021 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

