एजेंसी न्यूज

Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड से राहत मिली, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज

झारखंड के अधिकतर स्थानों में पिछले 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया, जिससे प्रदेश में सर्दी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड से राहत मिली, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज
Representational Image | PTI

रांची, 30 जनवरी : झारखंड के अधिकतर स्थानों में पिछले 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया, जिससे प्रदेश में सर्दी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. यहां अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद के अगले दो दिनों तक तापमान के स्थिर रहने का अनुमान है.’’

उन्होंने कहा कि राज्य में अगले पांच से सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. उन्होंने कहा, ‘‘31 जनवरी तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा और एक फरवरी से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है.’’ यह भी पढ़ें : भाजपा की हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ नगर निगम की नई महापौर निर्वाचित

यहां चतरा में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इसको छोड़कर राज्य के अधिकतर हिस्सों में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बोकारो में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2025 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).