एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी, बठिंडा चार डिग्री सेल्सियस तापमान में ठिठुरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिली और कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी, बठिंडा चार डिग्री सेल्सियस तापमान में ठिठुरा

चंडीगढ़, 22 जनवरी पंजाब और हरियाणा में लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिली और कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में मौसम कार्यालय ने बताया कि पंजाब में बठिंडा भीषण ठंड की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरदासपुर में भी रात में जमा देने वाली सर्दी रही और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.6 डिग्री और पटियाला में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ भीषण ठंड का सामना कर रही है जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और नारनौल समेत कई स्थान शीत लहर की चपेट में हैं।

सिरसा और फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं हिसार और भिवानी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री पर रहा।

नारनौल में भी रात में जमा देने वाली ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 6.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2024 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).