एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को भी ठंड का कहर जारी रहा।

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 11 जनवरी पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को भी ठंड का कहर जारी रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि हरियाणा के नारनौल में न्यनूतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक तक क्रमश: 7.2, 7.9 और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 9.4, 8.3, 6.3, 6.8, 7 और 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पड़ोसी राज्य हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान 7.5, 5.2 और 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

चंडीगढ़, अंबाला, हिरसार, सिरसा और पटियाला सहित कई शहरों में सुबह कोहरे की घनी परत भी छाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).