देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में ठंड बरकरार, कई स्थानों पर कोहरा छाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में रविवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और दोनों राज्यों में कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा।
चंडीगढ़, 19 जनवरी पंजाब और हरियाणा में रविवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और दोनों राज्यों में कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा।
मौसम विभाग ने बताया कि अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा में तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं पटियाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पठानकोट में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस और फरीदाबाद में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नारनौल में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस, हिसार में नौ डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

