कॉग्निजैंट का शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 16.7 प्रतिशत घटा
कंपनी जनवरी-दिसंबर को वित्त वर्ष मानती है। भारत में अमेरिकी आईटी कंपनी कॉग्निजैंट के करीब दो लाख कर्मचारी हैं।
नयी दिल्ली, आठ मई सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी कॉग्निजैंट का शुद्ध लाभ 2020 की पहली तिमाही में 16.7 प्रतिशत गिरकर 36.7 करोड़ डॉलर रहा। 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 44.1 करोड़ डॉलर का शुफ् लाभ हुआ था।
कंपनी जनवरी-दिसंबर को वित्त वर्ष मानती है। भारत में अमेरिकी आईटी कंपनी कॉग्निजैंट के करीब दो लाख कर्मचारी हैं।
कोरोना वायरस संकट के चलते 2020 के दौरान उसे मांग के स्तर पर चुनौतियों पेश आने की आशंका है। वैसे कंपनी को अपने कारोबारों के विविधतापूर्ण होने, नकदी की अच्छी स्थिति और बेहतर बैलेंस शीट से कोविड-19 संकट को पार कर लेने की उम्मीद है।
समीक्षावधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर 2.8 प्रतिशत बढ़कर 4.2 अरब डॉलर रही।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रायन हंफरीज ने कहा, ‘‘ हमने इस चुनौतीपूर्ण तिमाही में भी सही से काम किया।’’
उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट की वजह से मानवीय और आर्थिक व्यवस्था के समक्ष अभूतपूर्व चुनौतियां हैं। इसलिए कंपनी ने कारोबार को बनाए रखने के साथ-साथ कर्मचारियों और सहायकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर बराबर ध्यान रखा है। वायरस के फैलाव को देखते हुए हम डिजिटल कारोबारी मॉडल की ओर बढ़ रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

