देश की खबरें | तटरक्षक बल ने चीनी नागरिक को दिल का दौरा पड़ने के बाद बीच समुद्र में जहाज से बचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय तटरक्षक बल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अरब सागर में पनामा के ध्वज वाले जहाज पर सवार चीन के एक नागरिक को सफलतापूर्वक बचा लिया जिसे दिल का दौरा पड़ने के बाद उपचार की आवश्यकता थी।

नयी दिल्ली, 17 अगस्त भारतीय तटरक्षक बल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अरब सागर में पनामा के ध्वज वाले जहाज पर सवार चीन के एक नागरिक को सफलतापूर्वक बचा लिया जिसे दिल का दौरा पड़ने के बाद उपचार की आवश्यकता थी।

तटरक्षक बल ने खराब मौसम के बीच 16 तथा 17 अगस्त की मध्यरात्रि को बचाव अभियान चलाया। बल ने कहा, ‘‘भारतीय तटरक्षक बल ने 16-17 अगस्त की मध्यरात्रि को मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर अरब सागर में पनामा के ध्वज वाले जहाज ‘एमवी डोंग फांग कैन टैन नंबर 2’ से चीन के एक नागरिक को चिकित्सीय आधार पर बचाया।’’

मुंबई में समुद्री बचाव समन्वय केंद्र को सूचना मिली थी कि अनुसंधान जहाज पर सवार चालक दल के सदस्य यिन वेगयांग को दिल का दौरा पड़ा है और उसे तत्काल उपचार की आवश्यकता है।

इसके बाद चीन से संयुक्त अरब अमीरात जा रहे जहाज से फौरन संपर्क किया गया और उसे दूरसंचार माध्यम के जरिए आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी गयी।

तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा, ‘‘मरीज को आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर ‘एमके-तृतीय’ से हवाई मार्ग से निकाला गया और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।’’

उसने कहा कि त्वरित अभियान अंधेरे में चलाया गया और ‘‘समुद्र में एक विदेशी नागरिक की कीमती जान बचायी गयी। यह अभियान भारतीय तटरक्षक बल की ‘हम रक्षा करते हैं’ के सिद्धांत की प्रतिबद्धताओं की पुष्टि करता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी