देश की खबरें | तटरक्षक बल ने ओडिशा में ओलिव रिडले कछुओं की सुरक्षा को लेकर अभियान शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तटरक्षक बल (सीजी) ने ओडिशा में प्रजनन करने वाले ‘ओलिव रिडले’ समुद्री कछुओं के मध्य समुद्र में सुरक्षित प्रवास और समुद्री प्रजातियों के लिए अनुकूल स्थिति सुनिश्चित करने के लिए वार्षिक अभियान शुरू किया है। बल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

केंद्रपाड़ा/पारादीप (ओडिशा), 21 फरवरी तटरक्षक बल (सीजी) ने ओडिशा में प्रजनन करने वाले ‘ओलिव रिडले’ समुद्री कछुओं के मध्य समुद्र में सुरक्षित प्रवास और समुद्री प्रजातियों के लिए अनुकूल स्थिति सुनिश्चित करने के लिए वार्षिक अभियान शुरू किया है। बल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

‘ओलिव रिडले’ कछुए हर साल फरवरी और मार्च के बीच सामूहिक रूप से प्रवास के लिए लाखों की संख्या में ओडिशा तट पर आते हैं।

ओडिशा वन विभाग की सर्वेक्षण रिपोर्ट का हवाला देते हुए, सीजी ने कहा कि लुप्तप्राय ‘ओलिव रिडले’ कछुओं की प्रजाति ने रुशिकुल्या और देवी नदी के मुहाने से लेकर अस्त्रांग तक 5,55,638 अंडे दिए हैं, जो वन्यजीव संरक्षण की दिशा में सामूहिक संरक्षण प्रयासों का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि संरक्षणकर्ताओं ने ओडिशा तट पर संरक्षित क्षेत्र स्थापित किए हैं, जहां ये कछुए अपने अंडे देते हैं और इन क्षेत्रों पर नियमित रूप से निगरानी की जाती है, ताकि मानव हस्तक्षेप को रोका जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) 1991 से हर साल वन्यजीव अधिनियम, 1972 के तहत लुप्त होती प्रजातियों की रक्षा के लिए केंद्रीय और राज्य प्राधिकरणों एवं एजेंसियों को ‘ऑपरेशन ओलिविया’ के तहत निरंतर सहायता प्रदान कर रहा है।

समुद्री कानून प्रवर्तन संगठन होने के नाते आईसीजी को समुद्री पर्यावरण के संरक्षण एवं सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है।

राज्य के मत्स्य पालन और वन विभाग के समन्वय से तटरक्षक बल द्वारा आयोजित किया गया ये अभियान एक नवंबर से शुरू हुआ और 31 मई तक जारी रहेगा।

अभियान के दौरान आईसीजी जहाजों और विमानों को तैनात किया गया है, जिन्हें कछुओं की सुरक्षा के लिए कार्य सौंपा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\