देश की खबरें | तटरक्षक ने पश्चिमी तट पर सुरक्षा अभ्यास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय तटरक्षक ने सोमवार को पश्चिमी तट पर एक व्यापक सुरक्षा अभ्यास किया।

नयी दिल्ली, 18 सितंबर भारतीय तटरक्षक ने सोमवार को पश्चिमी तट पर एक व्यापक सुरक्षा अभ्यास किया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ‘ऑपरेशन सजग’ नामक इस अभ्यास में विभिन्न हितधारक भी शामिल हुए।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इस अभ्यास में कुल 118 जहाजों ने हिस्सा लिया, जो सीमा शुल्क, समुद्री पुलिस, बंदरगाहों और भारतीय नौसेना आदि के हैं।’’

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तटीय सुरक्षा से जुड़ा अभ्यास ‘ऑपरेशन सजग’18 सितंबर को पश्चिमी तट पर भारतीय तट रक्षक द्वारा आयोजित किया गया।

उसने कहा, ‘‘अभ्यास के दौरान, समुद्र में मछली पकड़ने वाली सभी नौकाओं के दस्तावेजों और चालक दल के पास की व्यापक जांच और सत्यापन किया गया।’’

बयान में कहा गया है कि तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए, मछुआरों के लिए बायोमेट्रिक कार्ड जारी करने से लेकर मछली पकड़ने वाली नौकाओं की ‘कलर कोडिंग’ तक कई उपाय किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड