देश की खबरें | गठबंधन के सहयोगी मिलकर लड़ेंगे बीएमसी चुनाव : संजय राउत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 25 अक्टूबर शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी गठबंधन (एमवीए) के सहयोगी 2022 में बृहन्मुंबई नगर निगम का चुनाव एक साथ लड़ेंगे।

इस गठबंधन में शिवसेना के अलावा राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं।

यह भी पढ़े | MP By-Elections 2020: इलेक्शन वॉच और एडीआर के आंकड़ों में खुलासा, मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में 23 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति.

शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने एक समाचार चैनल से कहा कि महाराष्ट्र का सत्तारूढ़ गठबंधन टिकने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश की वाणिज्यिक राजधानी का नगर निगम चुनाव गठबंधन जीतेगा।

शिवसेना शासित बीएमसी देश का सबसे धनी नागरिक निकाय है, जिसका सालाना बजट 33,400 करोड़ रुपये से अधिक है।

यह भी पढ़े | भारत में वायु प्रदूषण पर डोनाल्‍ड के बयान पर अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर तंज, कहा- अपनी नाकामियों पर उन्होंने लाख उठायी दीवार फिर भी दोस्त ने कहा इनकी हवा है खराब.

राउत ने कहा, "शिवसेना की अगुवाई वाला गठबंधन महाराष्ट्र की राजधानी में नगर निगम चुनाव लड़ेगा और इसे जीतेगा। मुंबई में शिवसेना के अलावा और कौन जीत सकता है? एमवीए यहां स्थायी है।’’

बीएमसी सहित महाराष्ट्र के 10 नगर निगमों और 27 जिला परिषदों तथा ग्राम पंचायतों के चुनाव 2022 में होने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)