जरुरी जानकारी | वित्त वर्ष की पहली छमाही में बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति 10 प्रतिशत घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त पहली छमाही के दौरान बिजली क्षेत्र को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की कोयला आपूर्ति 10 प्रतिशत घटकर 19 करोड़ 79 लाख टन रह गई।

नयी दिल्ली, 19 अक्ट्रबर चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त पहली छमाही के दौरान बिजली क्षेत्र को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की कोयला आपूर्ति 10 प्रतिशत घटकर 19 करोड़ 79 लाख टन रह गई।

सीआईएल ने इससे पिछले साल इसी अवधि में बिजली क्षेत्र को 21 करोड़ 98 लाख टन कोयला आपूर्ति की थी। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़े | Fact Check: वायरल खबर में दावा, सामान्य वर्ग के छात्रों की UPSC सिविल परीक्षा देने की उम्र 32 से घटकर 26 वर्ष होने जा रही है, जानें वायरल खबर की सच्चाई.

हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी ने अकेले सितंबर माह में बिजली क्षेत्र को 3.57 करोड़ टन कोयला आपूर्ति की है जो कि पिछले साल सितंबर के मुकाबले 22.4 प्रतिशत अधिक रही है। सितंबर 2019 में कंपनी ने बिजली क्षेत्र को 2.92 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की थी।

इस साल अक्ट्रबर माह की यदि बात की जाये तो पहले पखवाड़े में देश में बिजली की खपत 11.45 प्रतिशत बढ़कर 55.37 अरब यूनिट तक पहुंच गई। इसके पीछे की मुख्य वजह औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियों में तेजी आना रहा है।

यह भी पढ़े | Goa: गोवा के उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर के फोन से शेयर की गई अश्लील क्लिप, नेता ने लगाया शरारती तत्वों पर आरोप.

इससे पहले मार्च अंत के बाद से देश में बिजली की खपत में तेज गिरावट आ गई थी। कोविड-19 महामारी के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियां थम गई थी। इसके परिणामस्वरूप मार्च से अगस्त की अवधि में बिजली खपत प्रभावित हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\