देश की खबरें | कोयला घोटाला : उच्च न्यायालय ने ईडी के मामले में रुजिरा बनर्जी को व्यक्तिगत पेशी से छूट दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में निचली अदालत में व्यक्तिगत पेशी से रुजिरा बनर्जी को फिलहाल के लिए छूट दे दी है।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में निचली अदालत में व्यक्तिगत पेशी से रुजिरा बनर्जी को फिलहाल के लिए छूट दे दी है।

अदालत ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी को यह छूट सोमवार को दी।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले में दिल्ली की एक निचली अदालत ने रुजिरा से 12 अक्टूबर को अपने समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

उच्च न्यायालय ने कहा कि वह रुजिरा बनर्जी की अर्जी पर 29 अक्टूबर को सुनवाई करेगा जिसमें उन्होंने इस मामले में प्रवर्तन निदेशाल द्वारा दर्ज की गयी शिकायत, शिकायत पर संज्ञान लेते हुए निचली अदालत का आदेश और व्यक्तिगत पेशी के लिए बाद में भेजे गए सम्मन आदि को चुनौती दी गयी है।

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत से अनुरोध किया कि रुजिरा की अर्जी पर दशहरा की छुट्टियों के बाद सुनवाई की जाए, इसपर न्यायमूर्ति योगेश खन्ना ने आवेदक को फिलहाल के लिए व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी। मेहता ने कहा, ‘‘उस समय तक महिला मुव्वकिल (रुजिरा) व्यक्तिगत पेशी नहीं भी कर सकती हैं।’’

रूजिरा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अनुरोध किया था कि उनके मुव्वकिल को अपने वकील के जरिए अदालत में पेश होने की अनुमति दी जाए।

न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा, ‘‘29 अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध करें। इसबीच आवेदक अपने वकील के माध्यम से निचली अदालत में पेश होगी।’’

ईडी द्वारा दर्ज शिकायत के संबंध में रुजिरा 30 सितंबर को ऑनलाइन अदालत में पेश हुई थीं, जिसके बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा ने उस दिन व्यक्तिगत पेशी से छूट देते हुए रूजिरा को 12 अक्टूबर को अदालत में उपस्थित होने को कहा था।

रूजिरा बनर्जी ने तर्क दिया है कि उनके खिलाफ ईडी की शिकायत मनमाना, फर्जी, परेशान करने वाला और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है।

अर्जी में कहा गया है कि यह शिकायत उन्हें और उनके परिवार को परेशान करने और उनके बारे में गलत धारणा पैदा करने के लक्ष्य से की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\