जरुरी जानकारी | जुलाई में कोयले का उत्पादन 11 प्रतिशत बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजानिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन जुलाई माह में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 4.73 करोड़ टन पर पहुंच गया।
नयी दिल्ली, एक अगस्त सार्वजानिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन जुलाई माह में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 4.73 करोड़ टन पर पहुंच गया।
मानसून में बारिशों के दौरान खनन गतिविधियों में व्यवधान के कारण हर साल घरेलू कोयले का उत्पादन आमतौर पर कम हो जाता है।
कोल इंडिया ने सोमवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि जुलाई 2021 में उसने 4.26 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था।
सीआईएल ने चालू वित्त वर्ष के दौरान लगातार चौथे महीने में कोयले के उत्पादन में वृद्धि को दो अंकों में बरकार रखा है।
कोल इंडिया ने चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में 20.71 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया है। यह एक साल पहले की अवधि में 16.66 करोड़ टन कोयले के उत्पादन की तुलना में 24.3 प्रतिशत अधिक है।
सीआईएल ने कहा, ‘‘अगर मांग में अचानक बढ़ोतरी नहीं हुई, जैसा कि अगस्त 2021 में देखा गया था, जब बिजली संयंत्रों के भंडार में अचानक एक महीने में 11.2 टन की गिरावट हुई थी, तो कोयला के मौजूदा भंडार मांग की वर्तमान प्रवृत्ति को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

