जरुरी जानकारी | कोयला उत्पादन अप्रैल में चार प्रतिशत बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में कोयला उत्पादन अप्रैल में 3.6 प्रतिशत बढ़कर 8.16 करोड़ टन पहुंच गया।
नयी दिल्ली, एक मई देश में कोयला उत्पादन अप्रैल में 3.6 प्रतिशत बढ़कर 8.16 करोड़ टन पहुंच गया।
पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में कोयला उत्पादन 7.87 करोड़ टन था।
कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अप्रैल 2025 के दौरान देश में कुल कोयला उत्पादन 8.16 करोड़ टन (अस्थायी) तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 7.87 करोड़ टन से अधिक है।’’
पिछले महीने के दौरान निजी उपयोग और अन्य खदानों से उत्पादन 1.45 करोड़ टन (अस्थायी) रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में दर्ज 1.15 करोड़ टन से अधिक है।
यह उछाल देश के कुल कोयला उत्पादन में निजी खनन के बढ़ते योगदान को दर्शाता है।
तीस अप्रैल तक, कोयला स्टॉक वर्ष 2025-26 में 12.58 करोड़ टन तक पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह 10.24 करोड़ टन था।
अकेले कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) में, कुल कोयला स्टॉक वर्ष 2025-26 में 10.5 करोड़ टन था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज 8.66 करोड़ टन से 22.10 प्रतिशत की वृद्धि है।
बयान के अनुसार, कोयला मंत्रालय सतत विकास हासिल करने, कोयले की उपलब्धता में सुधार करने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2025 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

