जरुरी जानकारी | कोयला उत्पादन दिसंबर में 11 प्रतिशत बढ़कर 9.28 करोड़ टन पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का कोयला उत्पादन दिसंबर, 2023 में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 10.75 प्रतिशत बढ़कर 9.28 करोड़ टन हो गया। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
नयी दिल्ली, दो जनवरी भारत का कोयला उत्पादन दिसंबर, 2023 में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 10.75 प्रतिशत बढ़कर 9.28 करोड़ टन हो गया। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
दिसंबर, 2022 में देश का कोयला उत्पादन 8.38 करोड़ टन रहा था।
कोयला मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘कोयला क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। उत्पादन, आपूर्ति और स्टॉक का स्तर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।’’
देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन पिछले महीने 8.27 प्रतिशत बढ़कर 7.18 करोड़ टन हो गया, जबकि दिसंबर, 2022 में यह 6.63 करोड़ टन था।
बयान के अनुसार, अप्रैल-दिसंबर 2023 की अवधि में भारत का कुल कोयला उत्पादन एक साल पहले की समान अवधि के 60.83 करोड़ टन से बढ़कर 68.43 करोड़ टन हो गया।
दिसंबर में कोयला आपूर्ति 8.36 प्रतिशत बढ़कर 8.62 करोड़ टन हो गई जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 7.95 करोड़ टन थी।
इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि वह कोयला उत्पादन और आपूर्ति को निरंतर कायम रखने, एक विश्वसनीय एवं जुझारू ऊर्जा क्षेत्र के लिए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2024 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

