जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का 2024-25 में 78.8 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य, कीमतों में कटौती से इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024-25 में उसका उत्पादन 78.8 करोड़ टन रहेगा और इस दौरान उठाव 76.5 करोड़ टन रहने की उम्मीद है। कंपनी के चेयरमैन पी एम प्रसाद ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, तीन मार्च कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024-25 में उसका उत्पादन 78.8 करोड़ टन रहेगा और इस दौरान उठाव 76.5 करोड़ टन रहने की उम्मीद है। कंपनी के चेयरमैन पी एम प्रसाद ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर कोयले की कीमतों में नरमी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि सीआईएल कीमतों को कम नहीं करेगी।

सीआईएल ने इससे पहले चालू वित्त वर्ष में 83.8 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य तय किया था, जिसे बाद में संशोधित कर 81 करोड़ टन कर दिया गया था।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 77.36 करोड़ टन उत्पादन किया, जो सालाना आधार पर 10 प्रतिशत अधिक था।

एमजंक्शन द्वारा आयोजित कोयला बाजार सम्मेलन में प्रसाद ने कहा कि बड़ी खदानों में रैक की कमी के चलते उठाव में सुस्ती आई है, लेकिन आने वाले महीनों में वृद्धि अच्छी रहेगी।

मौजूदा अनुमानों के आधार पर इस साल उत्पादन और उठाव दोनों में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।

प्रसाद ने कहा कि कुंभ मेले के कारण रैक की उपलब्धता सीमित थी, लेकिन रेलवे के साथ चर्चा के बाद इसकी उपलब्धता में सुधार हुआ है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोल इंडिया का उद्देश्य वाणिज्यिक खदानों के साथ प्रतिस्पर्धा करना नहीं, बल्कि उनका पूरक बनना है।

उन्होंने कहा कि इस समय कोयले की कोई कमी नहीं है और बिजली संयंत्रों में 5.1 करोड़ टन का भंडार है।

प्रसाद ने कहा कि कंपनी कोयला आयात को कम करने के सरकार के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\